जमुआ के सखेयबाद गांव में युवक का शव कुएं में मिलने से फैली सनसनी,पिता और सौतेली मां पर पुत्र की हत्या का लगा आरोप।

गिरिडीह :जमुआ प्रखंड के दुमाम अंतर्गत सखेयबाद गांव में 17 बर्षीय चीकू कुमार का शव गांव के कुंआ से मीलने के बाद गांव में सनसनी फैल गयी।मृतक के शरीर पर कई जगह चोट का निशान मीलने से.लोगो ने युवक की हत्या कर कुंआ में शव फेकने का अंदेशा जाताया है,मृतक के पिता विनोद महतो पर ही बेटे की हत्या का आरोप लग रहा है.बताया जा रहा है कि विनोद महतो का शादी बेंगावाद थाना अन्तर्गत मोतीलेदा गांव के टोला कोल्हासिंगा के रामकिशुन महतो के पुत्री से हिंदू रीति रिवाज से लगभग 30 वर्ष पूर्व हुई थी।

जिससे विनोद महतो को 22 बर्षीय पवन कुमार वर्मा वर्षीय और 17 वर्षीय चीकु कुमार वर्मा बेटा था। लेकिन पहली पत्नी का लकवा ग्रस्त होने पर विनोद महतो ने दूसरी शादी कर लिया।विनोद महतो और सौतेली मां के द्वारा दोनों बच्चों को प्रताड़ित और मारपीट किया जाता था. ग्रामीणों और लड़का का नाना रामकिशुन महतो, मामा संतोष वर्मा और संजय वर्मा ने जमुआ थाना में लिखित आवेदन देकर विनोद महतो, उसकी दूसरी पत्नी सुनीत देवी और बाली महतो पर चीकू कुमार को जान से मार कर कुएं में फेंक देने का आरोप लगाया है।
घटना की सुचना मीलते ही जमुआ थाना प्रभारी अपने दल बल के साथ गांव पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया गया ! वहीं ग्रामीण का गुस्सा विनोद महतो पर फूट पड़ा जिसके बाद लोगों ने विनोद महतो के ऊपर हमला कर दिया लेकिन पुलिस ने विनोद महतो को अपने हिरासत में ले लिया है।थाना प्रभारी ने कहां पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दोषी के ऊपर उचित कार्रवाई की जाएगी।