नगर निगम के वार्ड नंबर 11 के मौर्यापुरी के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर,सड़कों पर गंदा पानी बहने से उत्पन्न हुई परेशानी

गिरिडीह : नाम बड़े और दर्शन छोटे वाली कहावत को गिरिडीह नगर निगम पर सटीक बैठती है बोर्ड मीटिंग में बड़े-बड़े फेंकने वाले मानिंदो को नगर निगम क्षेत्र में फैली गंदगी और वहां की जन समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है।नरकीय जीवन जी रहे वार्ड नंबर 11 के सिहोडीह मौर्या पुरी कॉलोनी के लोग नगर निगम से अपने इलाके में सड़कों पर बह रहे गंदा पानी के निकासी के लिए महीनों से फरियाद लगा रहे है। लेकिन इस पर नगर निगम का कोई ध्यान नहीं है।

 

जिससे मौर्या पूरी के लोग नगर निगम के प्रति काफी आक्रोशित है। इस संबंध में मोहल्ला के लोगों ने बताया कि कई घरों से निकलने वाला शौचालय का गंदा पानी नाली नहीं रहने के कारण सड़क पर बहता है जिससे आने जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि नगर निगम इस दिशा में अगर कोई ठोस पहल नहीं करता है, तो मौर्या पूरी के ग्रामीण जनप्रतिनिधियों के घरों का घेराव करने को विवश होंगे।