चक्कर खाकर पुल से नीचे शख्स, चिकित्सक ने किया रेफर

 

तिसरी : प्रखंड अंतर्गत खिजुरी पुल से गिर कर एक व्यक्ति घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार तिसरी निवासी मुमताज खान खिजुरी पुल पर बैठे थे। इसी बीच चक्कर आने से असंतुलित होकर वे पुल से नीचे गिर गए। जिससे उनके सर में गंभीर चोट आई है।

घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से उन्हें एम्बुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तीसरी लाया गया। जहाँ डॉ. इंद्रजीत नटराजन द्वारा प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया।