देवरी : देवरी थाना क्षेत्र के दुधपनिया के जंगल से भटक कर एक हिरण घोरंजी गांव पंहुच गया।जिसे देखते ही ग्रामीणों ने इसकी सुचना वन विभाग के पदाधिकारियों को दिया।जिसके बाद वन विभाग की टीम तत्काल घोंरंजी गांव पंहुच गयी और जंगल से भटक कर गांव पंहची हिरण को कड़ी मशक्कत कर पकड़ कर जेरोडीह के घने जंगलों में ले जा कर छोड़ा दिया।
उप परिसर पदाधिकारी निरज कुमार पाण्डेय ने कहा कि जंगल से भटक कर घोरंजी गांव पंहुची हिरण को सुरक्षित जंगल में ले जा कर छोड़ दिया गया है।उन्होंने कहा कि घोंरजी गांव के ग्रामीणों का बेहतर सहयोग रहा उनके द्वारा समय पर हिरण कि गांव में आने की जानकारी दी गई थी।