सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत भाजपाइयों ने किया रक्तदान

किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष के आवासीय कार्यालय मे किया गया रक्तदान

गिरिडीह : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल के 7 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य पर सेवा ही संगठन के तहत भारतीय जनता पार्टी , किसान मोर्चा गिरिडीह, युवा मोर्चा गिरिडीह,अल्पसंख्यक मोर्चा गिरिडीह के तत्वधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।रक्त दान शिविर किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार वर्मा के आवासीय कार्यालय में संपन्न हुआ।शिविर में भाजपाई ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड भाजपा के पूर्व अध्यक्ष कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद रविंद्र राय भारतीय जनता पार्टी गिरिडीह के जिला अध्यक्ष महादेव दुबे,मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिलीप वर्मा, जिला परिषद के उपाध्यक्ष कामेश्वर पासवान,युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रंजीत राय,अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री सोनू एजाज, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री मिथुन चंद्रवंशी, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष जाकिर हुसैन खान, इरफ़ान अंसारी, इंजमाम उल हक,आकाश सिंह, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री देवनाथ राणा, प्रकाश चंद्र मिश्रा, कार्यक्रम प्रभारी अंजनी तिवारी, निरंजन वर्मा, विक्की गुप्ता, जय प्रकाश मंडल, दीपक दुबे, सुखदेव दास, राकेश वर्मा,मनोज पांडे सहित काफी संख्या में पार्टी के समर्थक व कार्यकर्ता उपस्थित थे l