सौ वर्ष से अधिक की एक वृद्धा ने भी लिया टीका
गिरिडीह : जिला तैलिक साहू सभा के द्वारा सदर अस्पताल के सौजन्य से शुक्रवार को हुट्टी बाजार स्थित साहू समाज भवन में कोविड-19 टीकाकरण कैंप लगाया गया। कैंप में लगभग 138 लोगों का टीकाकरण किया गया। इस कैंप में सबसे बड़ी बात यह रही कि 100से अधिक उम्र की 1 वृद्ध महिला का भी टीकाकरण किया गया।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष बाल गोविंद साहू ने कहा कि कोविड महामारी को देखते हुए हमारा समाज में यह नि:शुल्क टीकाकरण कैंप लगाया। उन्होंने लोगों से अपील किया कि निर्भीक होकर लोग कोविड-19 वैक्सीन लें।
महासचिव धर्म प्रकाश ने कहा कि कोविड-19 को देखते हुए लोग हमेशा मास्क का प्रयोग करें तथा बिना जरूरी काम घर से ना निकले तभी हम कोविड चेन को तोड़ पाएंगे।
प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर तथा जिला संयुक्त सचिव प्रोफ़ेसर मुकेश कुमार साहा ने कहा कि आज सदर अस्पताल के सहयोग से यह कैंप लगाया गया है तथा आगे भी इस तरह का कैंप लगाया जाएगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला उपाध्यक्ष हरगौरी साहू, वरीय उपाध्यक्ष सुखदेव प्रसाद साहू, नगर अध्यक्ष सत्य प्रकाश साहा, नगर सचिव मनीष गुप्ता, शशि भूषण प्रसाद, सीताराम साहू, देवराज ,विकास गुप्ता ,श्याम सुंदर गुप्ता, निरंजन कुमार साहू सहित कई लोगों का सराहनीय योगदान रहा। वहीं सदर अस्पताल की ए एन एम सुमन भारती, मंजू कुमारी तथा सहिया अनीता देवी एवं आशीष और रोहित शर्मा ने इस कैंप को सफल बनाने में अपना अहम योगदान दिया।