गिरिडीह : गावां – तिसरी मुख्य पथ के हड़हड़ा गांव के पास सोमवार को रफ्तार का कहर टूटा और दो बाइक के बीच सीधी टक्कर हो गई। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतका गावां के सेरवा गांव निवासी मालो यादव था। वहीं घायल बिहारशरीफ निवासी आनंद मोहन सिंह है।
मिली जानकारी के अनुसार आनंद मोहन सिंह पुत्री के साथ बाइक से बिहारशरीफ से धनबाद जा रहे थे। वहीं मालो यादव भी कहीं के लिए निकले थे। इसी दौरान दोनों के बीच टक्कर हो गई। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घयल हो गए। आनन फानन में दोनों घायलों को एम्बुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र गावां ले जाया गया। जहां से दोनों को गिरिडीह रेफर कर दिया गया। इस दौरान गिरिडीह लाने के दौरान रास्ते में ही मालो यादव की मौत हो गई।