पंचायत चुनाव से ही जनता ने भाजपा को नकारना शुरू कर दिया है : राजकुमार

गावां : पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि गावां और तिसरी प्रखंड में पंचायत चुनाव में माले समर्थित कार्यकर्ताओ को भारी बहुमत से जीत मिली है। लगभग 70 प्रतिशत सीटों पर माले कार्यकर्ता मुखिया, पंसस, वार्ड सदस्य व जिला परिषद सीटों पर जीत हासिल की है। क्षेत्र में माले का जनाधार काफी बढ़ा है। भाजपा के किसान विरोधी जन विरोधी व मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ लोगो ने उत्साह के साथ भाकपा माले के कार्यकर्ताओं जीत हासिल किया है। आने वाले समय मे चाहे विधानसभा का सीट हो या लोकसभा सभी चुनावों में भाकपा माले का प्रचंड जीत मिलेगा।