गावां अंचल कार्यालय में कर्मचारियों व अधिकारियों के नियमित नहीं रहने से परेशान हैं लोग, उपप्रमुख ने नाजिर को लगाया फटकार, SDM से की शिकायत

गावां : गावां अंचल कार्यालय में इनदिनों कर्मचारियों व अधिकारियों के नहीं रहने से कई काम ठप्प पड़े है। जिसे लेकर गावां प्रखंड के उपप्रमुख नवीन यादव ने अंचल कार्यालय का अवलोकन करते हुए अंचल कार्यालय के नाजिर को भी कड़े फटकार लगाए। विशेष जानकारी देते हुए उपप्रमुख नवीन यादव ने बताया कि गावां अंचल कार्यालय में हर समय ताला लटका हुआ रहता है। लोग अंचल कार्यालय आते हैं और चक्कर लगा कर वापस चले जाते है। अभी के समय में जातीय, स्थानीय, म्यूटेशन, दाखिल खारिज सहित कई काम ठप्प पड़े हैं। वहीं एक एक म्यूटेशन करने व दाखिल खारिज करने के नाम पर 15000 की लूट कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि अवलोकन करने के दौरान जब उन्होंने अंचल के नाजिर से सवाल किए तो उनके साथ वे बदसलूकी से भी पेश आए। ऐसे में अगर जनप्रतिनिधियों के साथ यह स्थिति है तो आम ग्रामीणों के साथ क्या होता होगा। उन्होंने इसकी शिकायत एसडीएम धीरेंद्र कुमार सिंह से की है।