सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी थी टक्कर

गिरिडीह : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से शुक्रवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के माथाडीह निवासी डेगन दास के रूप में की गई।

मिली जानकारी के अनुसार डेगन अपने रिश्तेदार के यहां से बाइक से वापस लौट रहा था। इसी दौरान बड़कीटांड़ में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं उसके शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है।