वज्रपात से एक की मौत, दो झुलसे

गावां : गावां थाना क्षेत्र के जमडार के जमुआ में गुरुवार की देर एक मिट्टी के घर पर वज्रपात गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई व एक बच्चा समेत एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
इस बाबत बताया गया कि जमडार पंचायत के जमुआ गांव निवासी चैतु मुर्मू 50 वर्ष पिता स्व चौपन मुर्मू अपने घर में 47 वर्षीय अपनी पत्नी मैंनो मंझियांन और 11 वर्षीय पुत्र सुखदेव मुर्मू के साथ एक ही खाट पर सोया हुआ था। गुरुवार की रात लगभग 1 बजे घर पर वज्रपात हो गया जिसमें चैतू मुर्मू की मौत हो गई व उनकी पत्नी और उनके पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। शुक्रवार की सुबह जमडार मुखिया प्रतिनिधि बलराम मुर्मू बोलेरो वाहन से गावां सीएचसी लेकर आए जहां डॉक्टर हबीबुल्लाह खान ने चैती मुर्मू को देखते ही मृत घोषित कर दिया व दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद गावां सीएचसी में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

इधर गावां पुलिस गावां सीएचसी से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है।