नगर निगम क्षेत्र का होगा कायाकल्प, 33 योजनाओं का हुआ शिलान्यास

गिरिडीह : नगर निगम इलाके का कायाकल्प होने वाला है। इसकी कवायद शुरू हो चुकी है। मंगलवार को निगम क्षेत्र के लिए 33 योजनाओं का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में विधायक सुदिव्य कुमार व डिप्टी मेयर प्रकाश राम ने विधिवत दीप प्रज्ज्वलित कर व नारियल तोड़कर किया।

बताया गया कि जल्द ही इन योजनाओं से निगम क्षेत्र की सूरत बदलेगी।

शिलान्यास मौके पर वार्ड पार्षद अजय रजक, सुमित कुमार, अशोक राम, गुड़िया देवी, शिवम आजाद समेत नगर निगम के पदाधिकारी मौजूद थे।