गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र कब धरियाडीह में बुधवार की सुबह कुएं में शव देखे जाने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की सूचना पर तत्काल डीएसपी संजय राणा, नगर थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भिजवाया।
https://www.facebook.com/893961597444288/posts/1752755374898235/
शव की पहचान 55 वर्षीय बबुआ कुरेशी के रूप में की गई। मिली जानकारी ने अनुसार कुरेशी मोहल्ला निवासी बबुआ कुरेशी दो तीन दिन से गायब था। परिजन उसके खोजबीन में जुटे थे। इसी बीच आज सुबह कुएं में शव मिलने की जानकारी हुई।
इस बाबत डीएसपी संजय राणा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।