बिरनी : थाना क्षेत्र के ग्राम पूर्वी बलगो में एक विवाहिता की सन्देहास्पद स्थिति में मौत का मामला सामने आया है। मृतका राजेश मंडल की पत्नी रिंकी देवी थी। शुक्रवार की रात उसका शव फंदे से झूलते मिला।
घटना की सूचना पर बिरनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर डीएम मृतका के तीन बच्चे हैं जिसमें दो लड़का व एक लड़की है। अब मृतका ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या हुई है पुलिस फिलहाल इन बिंदुओं पर जांच कर रही है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा गया है।