गावां : प्रखंड स्थित उप्रावि कुर्ची, ऊमवि हरनी, कन्या ऊमवि डेवटन व सिजुआई विद्यालय में प्रबंधन समिति का शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव करते हुए गठन किया गया। जिसमे अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व संयोजिका को मनोनीत किया गया।
बताया गया कि ऊप्रावि कुरची में मनोज कुमार दास को अध्यक्ष बनाया गया, वहीं उपाध्यक्ष के रूप में सुनीता देवी व संयोजिका के रूप में गुड़िया देवी को चुना गया। ऊमवि हरनी में अध्यक्ष के रूप में अरुण दास, उपाध्यक्ष के रूप में रिंकी देवी व संयोजिका के रूप में कविता देवी को चयनित किया गया।
वहीं कन्या ऊमवि डेवटन में दिनेश शर्मा को अध्यक्ष, मुनिया देवी को उपाध्यक्ष एवं संजू देवी को संयोजिका के रूप में चयन किया गया। इसके अलावा सिजुआइ विद्यालय में जोहन को अध्यक्ष, मंजू बेसरा को उपाध्यक्ष व सोनी देवी को संयोजिका के रूप के मनोनित किया गया।मौके पर विभिन्न विद्यालय से आए कई प्रवेक्षक मौजूद रहे।