जाल में फंसे मिले तेंदुए की हुई मौत

गिरिडीह : जिले के गावां स्थित घने भीमतरी जंगल में एक तेंदुआ जाल में फंसा मिला। जानकारी के अनुसार जंगली सुअर को पकड़ने के लिए शिकारियों ने जंगल में जाल बिछाया था। जिसमें शनिवार की रात तेंदुआ फंस गया। सुबह यह खबर इलाके में आग की तरह फैल गयी। आसपास के ग्रामीण मौके पर तेंदुए को देखने के लिए जुटने लगे।

इधर थोड़े देर बाद तेंदुए की मौत हो गई। बताया जाता है कि जाल में लगे कटीले तार में फंसने से तड़प कर तेंदुए ने दम तोड़ दिया। तेंदुए की मौत में वन विभाग की लापरवाही की बात सामने आ रही है। सूचना पर आए वन कर्मियों के द्वारा तत्काल रेस्क्यू शुरू हो जाता तो तेंदुए की जान बचाई जा सकती थी।