देर रात चार गुमटी में लगी आग, लाखों का नुकसान

भुक्तभोगी गुमटी संचालकों ने लगाई मुआवजे की गुहार

देवरी : प्रखंड मुख्यालय के सामने बुधवार की देर रात चार गुमटी में आग लग गई। अगलगी की इस घटना में गुमटी में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।घटना को लेकर संचालकों ने आशंका जताई है कि जान बूझकर अज्ञात लोगों गुमटी में आग लगाई है।

https://facebook.com/485697700241043

इस बाबत गुमटी संचालक पिंटू हाजरा ने बताया कि दुर्गापूजा में समान बेचने के लिए लाए थे। गुमटी सहित लगभग एक लाख का नुकसान हुआ है। वहीं पीड़ित कारू उर्फ प्रमोद ठाकुर ने 80 हजार, बबलू ऊर्फ इंद्रजीत राणा ने डेढ़ लाख और प्रयाग राम ने एक लाख से अधिक का नुकसान की जानकारी दी है। घटना में गुमटी संचालकों को बड़ी हानि हुई है। संचालक सरकार से मुआवजे की मांग कर रहे हैं।