सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर झामुमों कार्यकर्ताओं ने की बैठक, मनायी खुशी

गावां : झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड कार्यालय में बुधवार को सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अजय सिंह ने की।
बैठक में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार ने सफलता के दो वर्ष पूरे कर लिए है।सरकार गठन के बाद कोष बिलकुल खाली था। पुरा राज्य कोरोना की विभिषिका से त्रस्त था। इस विषम परिस्थिति में सरकार ने बाहर फंसे लोगों को अपने घर में लाने का काम किया। पारा शिक्षकों की चिर प्रतिक्षित मांगें पूरी की गयी वहीं विकास के कार्यों में भी गति आयी है। जो कार्य पांच वर्षों में डबल ईंजन की सरकार नहीं कर पायी उसे हेमंत सोरेन ने करके दिखाया है।
मौके पर शिवनारायण राउत, कैलाश सिंह, विनय सिन्हा, सोनु साव, विकास कुमार, जैनब खातुन,जैनतुल फिरदोस, मो. साहब उद्दीन, इसरैल अंसारी, मो. शब्दर, मो. इलियास एवम उमूश रविदास समेत कयी उपस्थित थे।