पीड़ित परिवार से मिले झामुमो कार्यकर्ता, की मदद

गिरिडीह : जिले के पीरटांड़ प्रखंड स्थित मंझलाडीह गांव में हाथियों के झुंड द्वारा 7 घरों को तोड़ कर अनाज चट कर दिए जाने से पीड़ित परिवार पर संकट आ गया है।

सोमवार को झामुमो गिरिडीह जिलाध्यक्ष संजय सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ताओं का एक दल गांव पहुंचा और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। मौके पर पीड़ित परिवारों को 50 किलो चावल, 2 किलो गुड़ और एक एक कम्बल भी दिया। वहीं नेताओं ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि जल्द से जल्द मुआवजा उपलब्ध करवाया जाएगा।

हाथियों से जिन्हें नुकसान पहुंचा है उसमें सुरेश हेम्ब्रम, मंगल कुमार हेम्ब्रम, छोटेलाल बास्के, इंद्र बास्के, बुधन बास्के, लालो बास्के, मनोज बास्के शामिल है।

कार्यकर्ताओं के दल में संजय सिंह, बबली मरांडी, छकु साव, दिलीप रजक, कोलेश्वर सोरेन, गौरव कुमार, अभय कुमार सिंह आदि शामिल थे।

झामुमोपीड़ितमदद