विदेश में पढ़ने वाले छात्रों को Scholarship देने वाला देश का पहला राज्य होगा झारखंड

गिरिडीह : मुख्यमंत्री Hemant Soren ने कहा कि झारखंड देश का पहला ऐसा राज्य होगा जहाँ उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए विदेशों में पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं को सरकार आर्थिक सहयोग देगी। जल्द ही इस व्यवस्था के क्रियान्वयन पर सरकार निर्णय लेगी।

उक्त बातें मुख्यमंत्री ने आज झारखंड मंत्रालय में आयोजित मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार वितरण तथा मैट्रिक/इंटरमीडिएट के राज्यस्तरीय टॉपरों को नगद पुरस्कार प्रोत्साहन राशि वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं।

उन्होंने कहा कि कई बार बैंक भी बच्चों की मदद से इंकार कर देती है। ऐसे में सरकार उनके साथ खड़ी रहेगी।