झारखंड राज्य चतुर्थ वर्गीय सरकारी कर्मचारी संघ की हुई बैठक

गिरिडीह : झारखंड राज्य चतुर्थ वर्गीय सरकारी कर्मचारी संघ के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक रविवार को कोलडीहा स्थित किरण पब्लिक स्कूल में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सहदेव प्रसाद कुशवाहा ने किया।

बैठक में बतौर मुख्य अतिथि संगठन सचिव अशोक कुमार सिंह, महासंघ के प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार सिंह नयन समेत झारखंड के सभी जिलों से पहुंचे प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

इस दौरान वार्षिक प्रगति प्रतिवेदन संघ के प्रदेश महासचिव सपन कुमार कर्मकार ने प्रस्तुत किया। वहीं 7 सूत्री मांग भी प्रस्तुत किया गया।