गिरिडीह : झारखंड विधानसभा पुस्तकालय विकास समिति 5 दिवसीय दौरे पर है। इसी कड़ी में शुक्रवार को समिति सदस्य गिरिडीह पहुंचे। समिति सदस्यों में पुस्तकालय विकास समिति के चैयरमैन सह जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी भी शामिल है। मौके पर समिति सदस्यों का कांग्रेसी नेताओं ने स्वागत किया।
वहीं नया परिषदन में प्रेसवार्ता कर समिति के चैयरमैन सह जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी ने समिति के कार्यों की जानकारी दी। बताया कि जिले में लाइब्रेरी है या नहीं है, अगर है तो किस अवस्था में है। उसकी जानकारी ली जा रही है। इसके साथ ही लाइब्रेरी में समुचित व्यवस्था बहाल हो इसको लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया जा रहा है। इस दौरान समिति सदस्यों ने डीईओ से भी सवाल किया। हालांकि जवाब से सदस्य सन्तुष्ट नहीं दिखे और विस्तृत जानकारी मांगी।
वहीं एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार की जननी भाजपा है। भ्रष्ट अधिकारी जिले में नहीं बल्कि जेल में होंगे। अभी सरकार के बने एक साल ही हुए हैं उसमें भी 9 महीने कैसे गुजरें हैं ये किसी से छुपा नहीं है। राज्य सरकार के कार्य जल्द ही लोगों को देखने को मिलेगा।