तिसरी-खिजुरी मुख्य सड़क पर पुलिस द्वारा चलाया गया सघन वाहन जांच अभियान

तिसरी : खिजुरी मुख्य सड़क पर तीसरी पुलिस द्वारा रविवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी पीकू प्रसाद के निर्देश पर दो पहिया वाहन और चार पहिया वाहन के डिक्की की जांच की गई।

 

इस दौरान हालांकि किसी का चालान नहीं काटा गया। हेलमेट ना पहनने वाले को केवल सख्त चेतावनी देकर छोड़ दी गई। इस जांच में बेले उरांव सहित पुलिसकर्मी मौजूद थे।