गावां : गावां थाना क्षेत्र के माल्डा मस्जिद चौक के समीप शुक्रवार की रात एक महिला अर्धविक्षित हालत में गिरी पड़ी मिली, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई और महिला के परिजनों व पता को लेकर खोजबीन किया जाने लगा। करीब एक घंटे के बाद इसकी सूचना नगवां पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मो मिराज व गावां थाना प्रशासन को मिली,
जिसके बाद आधे घंटे की मशक्कत के बाद महिला के परिजनों का पता लगाया गया। और उन्हें सूचित कर उनके हवाले कर दिया गया। बताते चलें की महिला गावां थाना क्षेत्र के सेरुआ गांव की रहने वाली है।