गावां हटिया में महिलाओं ने एक पॉकेटमार को पकड़ कर किया पुलिस को सौंपा

गावां : बुधवार को गावां में लगे साप्ताहिक हाट बाजार में बाजार करने आई जमडार की दो महिलाओं ने एक पॉकेटमार लड़की को पकड़ा है। बताया गया कि बाजार करने आई दोनों महिलाओं का पर्स मारते हुए एक लड़की को दौड़ा कर पकड़ा तभी पर्स मार कर भाग रही लड़की ने अपने साथी को पर्स पकड़ा कर भगा दी लेकिन ओ भाग नही सकी। दोनों महिलाओं ने पर्स चोर लड़की को गावां थाना में लाकर पुलिस के हवाले कर दिया है। इधर गावां थाना प्रभारी पिंटू कुमार ने बताया कि लड़की के पास से कुछ भी बरामद नही हुआ है और महिला के तरफ से कोई आवेदन नही मिला है। जिसके बाद कड़ी हिदायत देकर छोड़ दिया जाएगा।