बाईक दुर्घटना में बच्ची का पैर टूटा, रेफर

गावां : पिहरा मुख्य पथ पर नगवां के पास रविवार की देर शाम बाइक दुर्घटना में एक बच्ची समेत दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार गावां प्रखंड स्थित भीता निवासी (13) वर्षीय सानिया भारती अपने फुफा (29) वर्षीय संतोष चौधरी पिहरा में एक शादी समारोह से भाग लेकर लौट रहे थे। नगवां के पास एक बाइक सवार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे दोनों सड़क पर गिर गए। घटना में सानिया का पैर टूट गया, जबकि संतोष को भी शरीर के कई भागों में चोट लगी है।

वहीं टक्कर मारने वाला बाईक सवार फरार हो गया। घटना के बाद दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गावां में भर्ती करवाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सानिया को गिरिडीह रेफर कर दिया गया है।