गावां थाना पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

गावां : थाना पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के आरोपी को शनिवार की शाम में गिरफ्तार कर लिया। गावां थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी मदन कुमार पर उसकी पत्नी अनीता देवी ने कांड संख्या 60/21 के तहत दहेज प्रताड़ना की प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। थाना प्रभारी पिन्टु कुमार ने कहा कि दहेज प्रताड़ना के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। रविवार को उसे जेल भेज दिया जायेगा।