गैस सिलेंडर में लगी आग, झुलसकर महिला की हुई मौत

देवरी : थाना क्षेत्र के रायडीह में मंगलवार की शाम गैस सिलेंडर में आग लग जाने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका सुधीर राय की 35 वर्षीय पत्नी आशा देवी थी।

मिली जानकारी के अनुसार आशा देवी शाम के वक्त खाना बना रही थी। इसी दौरान सिलेंडर में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली की आशा देवी बुरी तरह झुलस गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं गांव में मातम का माहौल है। बताया जाता है कि मृतका के दो छोटे छोटे बच्चे हैं।