घोरंजी पहाड़ में लगी भीषण आग,जंगली जीव जंतुओं पर पड़ रहा है असर

देवरी :प्रखंड के खारियोडीह स्थित घोरंजी पहाड़ में भयंकर आग लगी हुई है।शुक्रवार रात पहाड़ से करीब आधा किलोमीटर दूर से ली गयीं तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है, की आग की लपटें पहाड़ पर बिकराल रुप से फैल रही है।और यह पुरे पहाड़ को अपने आगोश में समेटते जा रही है।दिन के समय हवा का रुख बदलने के साथ यह आग पहाड़ी क्षेत्र के जंगलों में तेजी से फैलने लगता है।जिससे पहाड़ और उसके आसपास रहने वाले जंगली जीवों इस आग से आफत में है।शायद कईयो जंगली जीवों की जान भी अब तक जा चुकी होगी।और इस आग से कई जंगली जीव जंतु का अस्तित्व भी खतरे में होगा।

फिलहाल यह आग अभी पहाड़ी ईलाकों के पास ही लगी है।लेकिन पहाड़ से सटे ग्रामीण ईलाके के लोग भी इससे भयभीत है।वही अभी तक वन विभाग के द्वारा घोरंजी पहाड़ में लगे इस आग को बुझाने के लिए कोई ठोस कदम उठाया नहीं जा रहा है।जिससे पहाड़ से सटे ईलाके के लोग परेशान है।उन्होंने गिरिडीह जिला प्रशासन से मामले को संज्ञान में लेते हुए वन विभाग को आदेश दे कर तत्काल पहाड़ में लगी इस आग को बुझाने की मांग की है।