पिहरा के खेरडा में वानिवृत्त शिक्षक को दी गई विदाई

गावां, गिरिडीह : गावां प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय खेरडा में पदस्थापित प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार को सेवानिवृत्ति के उपरांत भावभीनी विदाई दी गई। मौके पर मुख्य रूप से संकुल साधन सेवी अजय कुमार पंडित उपस्थित थे। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार को माल्यार्पण व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि विद्यालय में इनका कार्य काफी सराहनीय रहा है। इनके कार्यकाल में विद्यालय की शैक्षिक व्यवस्था, अनुशासन काफी प्रशंसनीय रहा है। मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक रविंद्र कुमार, विकास कुमार, नवीन चंद्र विश्वास, अर्जुन गुप्ता, नीलम चौधरी, राजेन्द्र प्रसाद, संतोष मिस्त्री, आसीन अंसारी, महेंद्र चौधरी व संभु कुमार समेत कई शिक्षक व ग्रामीण उपस्थित थे।