सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत, परिवार में मातम

गिरिडीह : बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बिशनी शरन गांव में पीरटांड़ के चिलगा के रहने वाले सेलो चंद मरांडी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक अपने दो बच्चों और पत्नी के साथ बाइक से शादी समारोह में भाग लेने जा रहा था। इसी बीच बेंगाबाद की बिशनी शरन गांव के समीप एक वाहन की चपेट में आ गया। जिससे सेलो चंद मरांडी गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

घटना के बाद आनन-फानन में इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी मौत से परिवार वालों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।