भाकपा माले कार्यकर्ता के पिता का निधन, पूर्व विधायक को बंधाया ढांढस

गावां, गिरीडीह : भाकपा माले के कार्यकर्ता विक्रम राम के पिता राजकुमार राम का निधन शनिवार की देर रात को हो गया। राजकुमार राम 60 वर्ष के थे। राजकुमार राम के निधन पर गावां प्रखंड के कार्यकर्ताओं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मौत के सूचना पर पूर्व विधायक राजकुमार यादव उनके परिजनों से मिलने पहुँचे। उन्होंने कहा कि उनके परिवार वालो के साथ इस दुख की घड़ी में हम और हमारी पार्टी भाकपा माले 365 दिन 24 घँटे हमेशा आपके साथ खड़ा रहेगी। शोक व्यक्त करने वालो में पूर्व विधायक राजकुमार यादव, पवन चौधरी, सुरेश चौधरी, बिनोद राम, नरेश राणा, दीपक राम आदि शामिल हैं।