सौ से अधिक लोगों को लगया गया टीका
गिरिडीह : जिला प्रशासन के द्वारा कोरोना महामारी से बचाव को लेकर जिले में युद्ध स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।जिसमें प्रशासन के द्वारा सिविल सोसायटी और धार्मिक संस्थाओं को जोड़ कर गिरिडीह जिले में भी टीकाकरण की रफ्तार दी जा रही है। रविवार को बरमसिया स्थित साईं सेवा आश्रम में वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया। इस दौरान यहां 100 से अधिक लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया। कैंप में 18 प्लस ओर 45 वर्ष से अधिक व्यक्तियों व्यक्तियों को टीका लगाया गया। जानकारी दी गई कि कैंप में कोविशिल्ड ओर कोवेक्सिन दोनों वैक्सीन लगाने की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान यहां कई लोगों ने वेक्सीन की पहली डोज और दूसरी डोज ली। इन्होंने जानकारी दी कि टीका लगवाने के लिए पहुंच रहे सभी लोगों का पहले अंटिजेम माध्यम से कोविड टेस्ट किया जा रहा है। जिसके बाद उन्हें टीका लगाया जा रहा है।
बताया गया कि टीकाकरण के दौरान ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन की भी व्यवस्था कैंप में की गई थी।। मौके पर इस कार्य को सफल बनाने में साईं सेवा आश्रम के कई सेवादार लगे हुए थे।