कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला विरोध मार्च

गावां : प्रखंड कांग्रेस पार्टी के द्वारा गावां में सोनीयां व राहुल गांधी पर इडी द्वारा परेशान किये जाने के मामले में विरोध मार्च निकाला गया।मौके पर मुख्य रूप से कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मरगुब आलम उपस्थित थे।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मरगुब आलम ने कहा कि मोदी सरकार सत्ता के बल पर संस्थानों का दुरूपयोग कर रही है।लगातार अपने विफलता की आवाज को दबाने के लिए वरिष्ट नेताओं को परेशान किया जा रहा है। आनेवाले समय में जनता इसका जबाब देगी।
मौके पर रणधीर चौधरी,जिसान खान, शमशेर खान, डोमी सिंह, समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।