पोबी में वीर स्वतंत्रता सेनानी उधम सिंह की मनाई गई जयंती ,200 जरूरतमंदों के बीच बांटे गये कंबल

गिरिडीह : जमुआ प्रखंड के ग्राम पंचायत पोबी सचिवालय में शनिवार को उधम सिंह की जयंती धूमधाम मनाई गई।पोबी पंचायत के मुखिया नकुल कुमार पासवान व प्रज्ञा केंद्र वीएलई योगेश कुमार ने उधम सिंह के तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।मौके पर असहाय,असमर्थ ,वृद्ध के बीच 200 कंबल का वितरण भी किया गया। मुखिया नकुल कुमार पासवान ने कहा कि लाभुकों की संख्या के वनिस्पत कम कम्बल विभाग द्वारा उपलब्ध कराया गया है।जिसे समाजसेवियों,वार्ड सदस्यों के विचार विमर्श के पश्चात पंचायत के 16 वार्ड में 200 कंबल का वितरण किया गया।

मौके पर पंचायत समिति सदस्य सीतीया देवी,आजसू नेता शंकर यादव,भाजपा नेता लक्ष्मण प्रसाद विश्वकर्मा,पीएलवी सुबोध कुमार साव,पंचायत स्वयंसेवक दिलीप कुमार राम,पंचायत सचिव सत्यनारायण यादव, वार्ड सदस्य कलिया देवी,मो इफ्तेखार आलम,दिलीप कुमार पासवान, अनिल गोस्वामी, सहदेव यादव,श्यामदेव राम,मनीष सिन्हा ,अनिल राय ,मंजू देवी,रीता देवी,कलावती देवी ,बिलटू राम,शंकर तुरी,पप्पू विश्वकर्मा,किशोर यादव,सूरज सिन्हा, सहित ग्रामीण मौजूद थे।