बोलेरो और बाइक की टक्कर, एक व्यक्ति की मौत,दो की स्थिति गंभीर

देवरी : थाना क्षेत्र स्थित फतेपुर के पास सोमवार की देर शाम बोलेरो व बाइक में आमने सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई। घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतक चकाई थाना क्षेत्र के गुहिया निवासी मनोज मुर्मू थे। वहीं घायल गूहिया निवासी शिवलाल मुर्मू व लालमोहन मुर्मू है।

 

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की नाजुक स्थिति को देखते हुए गिरिडीह रेफर कर दिया गया।

इधर घटना की सूचना पर देवरी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लिया। मौके से पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया।