सरिया : थाना क्षेत्र के कोयरीडीह से सटे कारीपहरी गांव में सोमवार की देर शाम दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला समेत 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि 5 लोग घायल हो गए। मृतकों में डुमरी थाना क्षेत्र के बासोकुंडा निवासी 40 वर्षीय गौकुल मंडल व 38 वर्षीय सुमित्रा देवी है।
मिली जानकारी के अनुसार बोलेरो सरिया की ओर आ रही थी। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही ऑटो से उसकी सीधी टक्कर हो गई। घटना में जहां महिला व पुरूष की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 5 लोग घायल है। जिसमें एक 10 वर्षीय बच्चे की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को 108 एम्बुलेंस से बगोदर भेजा गया है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो टक्कर से गड्ढ़े में जा गिरा। घटना की सूचना पर सरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।