पूर्व विधायक ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
गिरिडीह : आपातकाल के दौरान जेल जाने वाले नायकों को भाजपा ने सम्मानित करने का फैसला लिया है।गुरुवार को गिरिडीह के पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी ने डॉक्टर लेन स्थित अपने आवासीय कार्यालय में प्रेस वार्ता कर पत्रकारों को यह जानकारी दी।श्री शाहबादी ने कहा कि 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी ने पूरे भारत में आपातकाल लगा दी थी। जिसमें कई लोगों को काफी नुकसान झेलना पड़ा था। इसी को लेकर शुक्रवार को गिरिडीह के ऐसे नायकों को भाजपा द्वारा सम्मानित किया जाएगा।जिन्होंने आंदोलन में जेल जा कर लोकतंत्र की रक्षा किया था।
उन्होंने बताया की वैसे लोगों की पहचान की जा रही है।उन सभी को शुक्रवार को पचम्बा रोड़ के हरिचक स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में सम्मानित किया जाएगा।