गिरिडीह : भारतीय जनता पार्टी गिरिडीह के द्वारा कोविड 19 टीकाकरण को लेकर सदर अस्पताल में सहायता केंद्र खोला गया। मंगलवार को केन्द्र का उद्घाटन विधिवत रुप से निवर्तमान विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी, कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, चुन्नू कांत, विनय सिंह ने फीता काट कर किया।
मौके पर भाजपा नेताओं ने कहा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर राज्य के सभी जिला मुख्यालय में भाजपा के द्वारा जागरूकता सह सहायता केंद्र बनाकर आमलोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना टीका को लेकर आमलोगों के बीच जो भ्रांतियां फैलाई गई है, उसे दूर करना जरूरी है।
कहा कि कम समय मे देश के वैज्ञानिको ने टीका का निर्माण कर पूरे विश्व को अचंभित कर दिया है और देश के प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता का परिणाम है कि इतने बड़े पैमाने पर देश मे टीकाकरण अभियान की शुरुवात की गई है।