गावां : गावां व माल्डा मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को किसानों के धान क्रय बकाया राशि भुगतान की मांग को लेकर धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि धान का बकाया पैसा किसानों का अब तक प्राप्त नहीं हुआ है। इससे किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
वर्तमान समय में फसल लगाने का मौसम आ गया है। लेकिन पैसे की अभाव में किसान बीज नहीं खरीद पा रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने शीघ्र ही राज्य सरकार से किसानों के बकाया राशि भुगतान की मांग की है। बाद में घोड़थंम्भा जाने के क्रम में क्षेत्र के विधायक बाबूलाल मरांडी भी गावां पहुंचे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
मौके पर सांसद प्रतिनिधि श्री राम यादव, मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद, राजेंद्र चौधरी, मुन्ना सिंह अमरदीप निराला, सुरेंद्र यादव, अजीत कुमार शर्मा, बिनोद मिष्टकार, संतोष कुमार पांडेय, वीरेंद्र प्रसाद, सूरज कुमार समेत कई उपस्थित थे।