भाजपा जिलाध्यक्ष ने 200 गरीबों के बीच कंबल का किया वितरण

गावां : गिरीडीह भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे व भाजपा नेता अशोक उपाध्याय ने मंगलवार को गावां प्रखंड के आदिवासी बहुल क्षेत्र लोढ़ीयाटांड़ व ओड़पोडो एवं अमतरो पंचायत में गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया। भाजपा नेता अशोक उपाध्याय ने कहा कि, यह गरीबों की सेवा है। उन्होंने कहा कि गिरीडीह जिला के सभी प्रखंडों में पहुंचकर गरीबों के बीच कम्बल का वितरण कर रहे है। जिलाध्यक्ष महादेव दुबे के नेतृत्व में करीब लगभग 200 गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया। मौके पर मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद, विधायक प्रतिनिधि मुन्ना सिंह, ललित पांडेय, देवान मरांडी, जितेंद्र राय, पवन सिंह, विशाल पांडेय, श्री राम यादव, अशोक पंडित समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।