गिरिडीह : जिले के बगोदर थाना और उसके आपसास के सीमावर्ती इलाकों में अपराध का अभिपार्य बन चुके एन एस पी एम अपराधिक गिरोह के पांच अपराधियों को पुलिस ने हथियार के साथ दबोच लिया है। सभी गिरफ्तार अपराधी उमेश गिरी उर्फ उमेश पांडेय गिरोह के साथ मिलकर बगोदर थाना क्षेत्र और उसके सीमावर्ती इलाकों में अपराधिक घटनाओं को अंजाम देते थे। बुधवार को पुलिस कार्यालय में एसपी अमित रेणु ने प्रेसवार्ता कर गिरफ्तार अपराधियों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि उमेश गिरी उर्फ उमेश पांडेय गिरोह के सदस्यों के द्वारा लगातार बगोदर थाना क्षेत्रों में अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने की सूचना मिल रही थी। जिसके बाद गिरिडीह पुलिस ने एक टीम बनाकर इस गिरोह से जुड़े सदस्यों को गिरफ्तार करने की मुहिम चलाई। इसी कड़ी में पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की उमेश गिरी गिरोह के कुछ सदस्य फिर से बगोदर थाना क्षेत्रों में अपराधी घटना को अंजाम देने के फिराक में जुटे हैं। पुलिस ने सूचना की संपुष्टि के बाद गिरोह से जुड़े सदस्यों को गिरफ्तार करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी। इस दौरान पुलिस के द्वारा सबसे पहले उमेश गिरी उर्फ उमेश पांडेय के सबसे नजदीकी अमित तिवारी को दबोचा गया। इस क्रम में पुलिस ने उसके पास से चार गोली लोड एक देसी पिस्टल और एक गोली लोड एक देसी कट्टा बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने अमित तिवारी के निशानदेही पर उमेश गिरी के दूसरे सदस्य राजेश कुमार महतो को भी गिरफ्तार करने में सफलता पाई उसकी तलाशी लेने के बाद पुलिस को चार गोली लोड देसी पिस्टल और एक गोली लोड देसी कट्टा के अलावे उसके पॉकेट में एक अतिरिक्त गोली भी पाया गया।
उन्होंने कहा कि इसके बाद पुलिस ने अपना अभियान लगातार जारी रखा और गिरफ्तार अपराधियों के सूचना पर गिरोह के तीसरे सदस्य पिंटू कुमार महतो हो चार गोली लोड एक देसी कट्टा और कृष्णा कुमार महतो को एक गोली लोड देसी कट्टा के साथ धर दबोचा। उन्होंने बताया कि सभी गिरफ्तार अपराधियों का पुराना अपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। उन्होंने कहा कि उमेश गिरी के सबसे नजदीकी सदस्य अमित तिवारी और राजेश कुमार महतो के द्वारा कम उम्र के लड़कों को संगठन से जोड़कर अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के लिए प्रेरित करता था।
उन्होंने बताया कि पुलिस एनएसपीएम के सरगना उमेश गिरी उर्फ उमेश पांडेय की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से कुल सात देसी कट्टा, तीन देसी पिस्टल, 24 जिंदा कारतूस 3 मोबाइल और चार बाइक जब्त किया गया है।