कार्यालय उद्घाटन के बाद होली मिलन समारोह का किया गया आयोजन

गावां : गावां डाक घर के पास बुधवार को भाकपा माले का प्रखंड कार्यालय का उद्घाटन पूर्व विधायक राजकुमार यादव और पिहरा के पूर्व मुखिया केशव प्रसाद यादव ने फीता काटकर किया। इसके बाद नव उद्घाटन कार्यालय में ही होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई दी। मौके पर पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि होली आपसी प्रेम और भाईचारे का त्योहार है। इसे मिलजुलकर मनाएं और शांति व्यवस्था बनाए रखें।
मौके पर पार्टी सचिव नागेश्वर यादव, अशोक मिस्त्री, अशोक यादव, सुरेश चौधरी, पवन चौधरी, उपेंद्र यादव समेत कई उपस्थित थे।