खोरीमहुआ : 13 साल पुराने मामले में दोष सिद्ध होने के बाद भी फरार चल रहे आरोपी को हिरोडीह थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।गिरफ्तार आरोपी दरबारी महतो है। बताया गया कि हिरोडीह थाना कांड संख्या 46/08 में उच्च न्यायालय रांची द्वारा सिद्ध दोष होने के बाद भी वह फरार चल रहा था।
इस मामले में न्यायालय विशेष न्यायाधीश गिरिडीह के न्यायालय से निर्गत गिरफ्तारी वारंट के बाद हिरोडीह थाना प्रभारी ने दलबल के साथ आरोपी दरबारी महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।