धुरगड़गी में 14 दिवसीय देवी भागवत सह प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू

गिरिडीह : जिले के जमुआ प्रखंड अंतर्गत घुड़गड़गी में इन दिनों माहौल भक्तिमय हो उठा है। यहां नवनिर्मित मां दुर्गा और बजरंगी मन्दिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 14 दिवसीय यज्ञ का आयोजन किया गया है। यज्ञ की शुरुआत यहां भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। इसको लेकर आसपास से हजारों की संख्या में महिलाएं एकत्रित हुई और कलश यात्रा में भाग लिया। वहीं यहां 14 दिवसीय कार्यक्रम भी आयोजित है। जिसकी शुरुआत यहां देवी भागवत से हो गई। भक्तों को देवी भागवत सुनाने के लिए यहां उज्जैन से महेश गुरु पहुंचे हैं।

वहीं आगामी 7 फरवरी से यहां प्रसिद्ध कथाकार राजन महाराज का आगमन होने जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है। काफी संख्या में श्रद्धाल पूजा व कथा सुनने जुट रहे हैं।