मुखिया समेत 11 साइबर अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे, एसपी सुरेंद्र झा ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी

गिरिडीह : जिले में लॉकडाउन के दौरान एक बार फिर साइबर अपराध पनपने लगा है। वहीं लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई कर पुलिस साइबर शातिरों को सलाखों के पीछे पहुंचा रही है। डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी ने इनदिनों साइबर अपराधियों के छक्के छुड़ा रखे हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं। शुक्रवार को एसपी सुरेंद्र कुमार झा ने प्रेसवार्ता आयोजित कर इसकी जानकारी दी।

रंगे हाथ धरे गए अपराधी

उन्होंने बताया कि गांडेय थाना क्षेत्र के मरगोडीह के पूरब स्थित जोकटियाबाद मैदान से रंगे हाथ अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इन अपराधियों का सरगना एक मुखिया भी गिरफ्तार किया गया है। जो कि साइबर अपराधियों को कमीशन पर भोले भाले ग्रामीणों का एकाउंट नम्बर समेत अन्य डिटेल मुहैया करवाता था।

ये हुआ बरामद

 

गिरफ्तार अपराधियों के पास से 26 मोबाइल, 33 सिम कार्ड, 19 एटीएम कार्ड, 7 पासबुक, 5 आधार/वोटर कार्ड, 4 पैन कार्ड बरामद किया गया है।

इन अपराधियों की हुई गिरफ्तारी

गिरफ्तार अपराधियों में सुभाष मंडल, मंटू मंडल, मुकेश कुमार मंडल, पवन कुमार मंडल, मिनेश मंडल, संदीप कुमार मंडल, वीरेंद्र मंडल, ईश्वर साव, छोटन मंडल, संतोष मंडल, गोविंद मंडल शामिल है।

अपराधियोंपुलिससाइबर