गिरिडीह : डुमरी प्रखंड के बलथरिया पंचायत के पंचायत सेवक सुखलाल महतो की मौत के बाद डुमरी प्रखंड कार्यालय में आक्रोश फूट पड़ा है। रविवार देर रात रांची से शव पहुंचते ही JLKM कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने परिसर में शव के साथ धरना शुरू कर दिया।
प्रदर्शनकारी चारों आरोपितों की गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को 50 लाख मुआवजा और एक स्थायी नौकरी की मांग कर रहे हैं। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और प्रखंड कार्यालय को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
बताते चलें कि 13 जून को पंचायत सेवक ने एक पत्र में विधायक जयराम महतो को बीडीओ समेत तीन अधिकारियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए जहर खा लिया था। इलाज के दौरान रांची रिम्स में उनकी मौत हो गई।