गिरिडीह: हिरोडीह थाना क्षेत्र के खोरीमहुआ-जमुआ मुख्य मार्ग पर शिबूडीह के पास शनिवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान धनवार थाना क्षेत्र के चितरडीह निवासी प्रकाश साहू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक जमुआ की ओर से अपने घर लौट रहा था, तभी शिबूडीह के पास यह हादसा हुआ।
सूचना मिलने पर हिरोडीह थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। वहीं कागजी प्रक्रिया के बाद रविवार की सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा। घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।