गिरिडीह : साइबर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गांडेय थाना क्षेत्र के मनियाडीह गाँव के पास छापेमारी कर एक साइबर ठग को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग फोन और व्हाट्सएप के जरिए लोगों को झांसा देकर ठगी कर रहे हैं। इसके बाद साइबर थाना प्रभारी रामेश्वर भगत के नेतृत्व में पुलिस टीम बनाई गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने तकमुल अंसारी (38 वर्ष), ग्राम – बनसिम्मी, थाना – मारगोमुण्डा, जिला – देवघर को पकड़ लिया।
फरार आरोपियों की पहचान मकबुल अंसारी (35 वर्ष), ग्राम – बनसिम्मी, थाना – मारगोमुण्डा, जिला – देवघर और छोटू अंसारी उर्फ मो. फारूक, ग्राम – फुलजोरी, थाना – गांडेय, जिला – गिरिडीह के रूप में हुई है।
गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे लोग गूगल पर फर्जी नंबर डालते थे और जब कोई डॉक्टर या व्यक्ति उस नंबर पर कॉल करता, तो वे व्हाट्सएप पर नकली APK फाइल का लिंक भेजकर ठगी कर लेते थे।
पुलिस ने मौके से तीन मोबाइल और तीन सिम कार्ड जब्त किए हैं। इस मामले में कांड संख्या 31/2025 दर्ज की गई है।
पुलिस की इस कार्रवाई में साइबर थाना प्रभारी रामेश्वर भगत, पु.नि. गुंजन कुमार, पु.नि. पुनीत कुमार गौतम, स.अ.नि. गजेन्द्र कुमार, स.आ. 68 अभिमन्यु कुमार और पुलिस लाइन के सशस्त्र बल शामिल थे।